अलंकार,रस एवं छन्द
- वह इष्ट देव के मंदिर की पूजा-सी, वह दीप शिखा-सी शांत भाव में लीन वह टूटे तारों की छूटी लता-सी दीन, दलित भारत की विधावा है।
-
सुझाव देखें उत्तर देखें चर्चा करें
उपयुक्त प्रश्न में दी गई पंक्तियों में उपमा अलंकार है क्योंकि यहां प्रस्तुत वस्तु की किसी अप्रस्तुत वस्तु के गुण, धर्म एवं रूप के आधार पर तुलना की गई है। विधवा की तुलना पूजा, शांत भाव एवं लता से की गई है।
सही विकल्प: A

- राम-नाम अवलंबु बिनु, परमारथ की आस, बरसत बारिद बुंद गहि, चाहत चढ़न आकास।
-
सुझाव देखें उत्तर देखें चर्चा करें
राम-नाम अवलंबु बिनु, परमारथ की आस, बरसत बारिद बुंद गहि, चाहत चढ़न आकास। उपयुक्त पंक्तियों में उत्प्रेक्षा अलंकार है। यहां उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त की गई है।
सही विकल्प: B

- वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।
-
सुझाव देखें उत्तर देखें चर्चा करें
'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।' इन पंक्तियों में लाटानुप्रास अलंकार है क्योंकि पद 'मनुष्य' की आवृत्ति दो बार हुई है।
सही विकल्प: C
'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे।' इन पंक्तियों में लाटानुप्रास अलंकार है क्योंकि पद 'मनुष्य' की आवृत्ति दो बार हुई है।
- अति मलीन, वृषभानु कुमारी। अधमुख रोहित, उरध नहीं चितवत, ज्यों गथ हारे थकीत जुआरी। छूटे चिकुर बदन कुम्हिलानो, ज्यों नलिनी हिसकर की मारी।
-
सुझाव देखें उत्तर देखें चर्चा करें
उपयुक्त प्रश्न उद्घृत पंक्तियों में उपमा अलंकार है। यहां वृषभानुकुमारी अर्थात राधा की तुलना अप्रस्तुत के गुणों से की गई है।
सही विकल्प: D
उपयुक्त प्रश्न उद्घृत पंक्तियों में उपमा अलंकार है। यहां वृषभानुकुमारी अर्थात राधा की तुलना अप्रस्तुत के गुणों से की गई है।
- पीपर पात सरिस मन डोला।
-
सुझाव देखें उत्तर देखें चर्चा करें
'पीपर पात सरिस मन डोला।' पंक्तियों में उपमा अलंकार है। यहां मन उपमेय, पीपर पात उपमान, सरिस वाचक पद एवं डोला साधारण धर्म है। अतः यहां पूर्ण उपमा अलंकार है।