-
एक धनराशि रु 1440 को तीन भागों में बाँटकर उधार दिया गया कि पहले भाग पर 3 वर्ष में 2% वार्षिक ब्याज की दर , दूसरे भाग पर 4 वर्ष में 3% वार्षिक ब्याज की दर तथा तीसरे भाग पर 5 वर्ष में 4% वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज बराबर हैं , तो प्राप्त सबसे अधिक तथा सबसे कम धनराशि का अन्तर क्या होगा ?
-
- रु 460
- रु 560
- रु 400
- रु 200
सही विकल्प: B
प्रश्नानुसार , R1 = 2% , T1 = 3 वर्ष R2 = 3% , T2 = 4 वर्ष , R3 = 4% , T3 = 5 वर्ष
∴ तीनों भागों का अनुपात = 1/( R1 x T1 ) : 1/( R2 x T2 ) : 1/( R3 x T3 ) = 1/( 2 x 3 ) : 1/( 3 x 4 ) : 1/( 4 x 5 ) = 1/6 : 1/12 : 1/20 = 10 : 5 : 3
अब , सबसे अधिक धनराशि = 10/( 10 + 5 + 3 ) x 1440 = ( 10/18 ) x 1440 = रु 800
तथा सबसे कम धनराशि = 3/( 10 + 5 + 3 ) x 1440 = ( 3/18 ) x 1440 = रु 240
∴ सबसे अधिक धनराशि तथा सबसे कम धनराशि का अन्तर = 800 - 240 = रु 560