-
एक राशि रु 2800 इस प्रकार दो भागों में विभाजित है की दोनों भागों को ब्याज बराबर मिलता है। यदि पहले भाग को 5 वर्ष के लिए 9% की दर से दिया गया और दूसरे भाग को 6 वर्ष के लिए 10% की दर से दिया गया। दोनों भाग ज्ञात करें।
-
- रु 1100 , रु 1400
- रु 1600 , रु 1200
- रु 1300 , रु 1500
- रु 1800 , रु 1000
सही विकल्प: B
माना राशि के दो भाग क्रमशः रु A और रु ( 2800 - A ) हैं।
प्रश्नानुसार , पहले भाग का 5 वर्ष के लिए 9% की दर से ब्याज = दूसरे भाग का 6 वर्ष के लिए 10% की दर से ब्याज
⇒ [ A × 9 x 5 ]/100 = [ ( 2800 - A) x 10 x 6 ]/100
⇒ 45A = 168000 - 60A
⇒ 45A + 60A = 168000
⇒ 105A = 168000
⇒ A = 168000/105 = रु 1600
अतः दोनों भाग क्रमशः रु 1600 और रु ( 2800 - 1600 ) = 1200 हैं।
वैकल्पिक विधि
यहाँ , R1 = 9% , T1 = 5 वर्ष R2 = 10% , T2 = 6 वर्ष
तब , दोनों भागों का अनुपात = 1/( R1 x T1 ) : 1/( R2 x T2 ) = 1/( 9 x 5 ) : 1/( 10 x 6 ) = 4 : 3
अतः पहला भाग = ( 4/7 ) x 2800 = 4 x 400 = रु 1600
और दूसरा भाग = ( 3/7 ) x 2800 = 3 x 400 = रु 1200
अतः राशि के दोनों भाग क्रमशः रु 1600 और रु ( 2800 - 1600 ) = 1200 हैं।