-
वस्तु A का क्रय मूल्य , वस्तु B के क्रय मूल्य से रु 200 अधिक है। वस्तु A को 10% हानि पर तथा वस्तु B को 25% लाभ पर बेचा जाता है। यदि दोनों वस्तुओं को बेचने के बाद कुल लाभ 4% होता है , तो वस्तु B का क्रय मूल्य कितना है ?
-
- रु 450
- रु 550
- रु 400
- रु 500
- रु 300
सही विकल्प: C
माना वस्तु B का क्रय मूल्य = रु A
तब , वस्तु A का क्रय मूल्य = रु ( A + 200 )
10% हानि पर , वस्तु A का विक्रय मूल्य = ( A + 200 ) - ( A + 200 ) x 10/100 = A + 200 - A × 1/10 - 200 x 1/10 = A + 200 - A/10 - 20 = रु ( 9A/10 + 180 )
तथा 25% लाभ पर , वस्तु B का विक्रय मूल्य = A + A × 25/100 = A + A/4 = रु 5A/4
प्रश्नानुसार , 9A/10 + 180 + 5A/4 = ( 2A + 200 ) + ( 2A + 200 ) x 4/100
⇒ [ ( 18A + 25A )/20 ] + 180 = ( 2A + 200 ) + ( 2A/25 ) + 8
⇒ ( 43A/20 ) + 180 = [ ( 50A + 2A )/25 ] + 208
⇒ ( 43A/20 ) - ( 52A/25 ) = 208 - 180 = 28
⇒ ( 215A - 208A )/100 = 28
⇒ 7A/100 = 28
⇒ A = 4 x 100 = रु 400
अतः वस्तु B का क्रय मूल्य = रु 400 होगा।