मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. वर्ष 2004 में A तथा B की कुल मासिक आय रु 18000 थी। वर्ष 2005 में A तथा B की मासिक आय क्रमशः 14% तथा 20% बढ़ गई। बढ़ोत्तरी के बाद A की आय B की आय की 76% हो गई। वर्ष 2004 में A की आय कितनी थी ?( अर्थात वर्ष 2005 की बढ़ोत्तरी से पहले )
    1. रु 7500
    2. रु 8000
    3. रु 6500
    4. रु 8500
    5. रु 6000
सही विकल्प: B

माना वर्ष 2004 में A की मासिक आय = रु A
तथा वर्ष 2004 में B की मासिक आय = रु B
तब , प्रश्नानुसार , A + B = 18000 ........( 1 )
वर्ष 2005 में , A की बढ़ी हुई आय = 1.14A
तथा वर्ष 2005 में , B की बढ़ी हुई आय = 1.2B
पुनः प्रश्नानुसार , 1.14A = 1.2B का 76%
⇒ 1.14A = 1.2B x ( 76/100 )
⇒ A/B = 4/5
⇒ A = ( 4/5 )B
अब , A का यह मान समी. ( 1 ) में रखने पर ,
4B/5 + B = 18000
⇒ 9B/5 = 18000
⇒ B = [ 18000 x 5 ]/9 = रु 10000
प्रश्नानुसार , A + B = 18000
⇒ A = 18000 - B
∴ A = ( 18000 - 10000 ) = रु 8000

अतः वर्ष 2004 में A की मासिक आय = रु 8000 थी।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.