मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. एक विद्यालय में 72% कर्मचारी चाय तथा 44% कर्मचारी कॉफ़ी पीते हैं। यदि प्रत्येक कर्मचारी चाय या कॉफ़ी अवश्य पीता हो तथा 40 कर्मचारी चाय तथा कॉफ़ी दोनों पीते हों ,तो उस विद्यालय में कुल कितने कर्मचारी हैं ?
    1. 200
    2. 240
    3. 250
    4. 320
सही विकल्प: C

माना कुल कर्मचारियों की संख्या = 100
तब , चाय न पीने वाले कर्मचारियों की संख्या = ( 100 - 72 ) = 28
कॉफ़ी न पीने वाले कर्मचारियों की संख्या = ( 100 - 44 ) = 56
चाय तथा कॉफ़ी दोनों पीने वाले कर्मचारियों की संख्या = 100 - ( 28 + 56 ) = 100 - 84 = 16
जब 16 कर्मचारी चाय व कॉफ़ी दोनों पीते हों , तब कुल कर्मचारियों की संख्या = 100
जब 1 कर्मचारी चाय व कॉफ़ी दोनों पीते हों , तब कुल कर्मचारियों की संख्या = 100/16
∴ जब 40 कर्मचारी चाय व कॉफ़ी दोनों पीते हों , तब कुल कर्मचारियों की संख्या = ( 100/16 ) x 40 = 25 x 10 = 250

अतः कुल कर्मचारियों की संख्या 250 होगी।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.