मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. एक व्यक्ति का मासिक वेतन रु 5180 है। खाद्य सामग्री तथा अन्य मदों में उसके खर्च का अनुपात 2 : 5 है। यदि खाद्य सामग्री के मूल्यों में 10% वृद्धि हो तथा अन्य मदों पर काम आने वाली वस्तुओं के मूल्यों में 15% वृद्धि हो , तो उस व्यक्ति के वेतन में कितनी वृद्धि की जाए कि उसकी विभिन्न मदों में खपत में कोई परिवर्तन न हो ?
    1. रु 647.50
    2. रु 700
    3. रु 721
    4. रु 703
सही विकल्प: D

खाद्य सामग्री तथा अन्य मदों में खर्च का अनुपात = 2 : 5
माना खाद्य सामग्री पर खर्च = रु 2R
तथा अन्य मदों पर खर्च = रु 5R
तब प्रश्नानुसार , 2R + 5R = 5180
⇒ 7R = 5180
⇒ R = 5180/7 = रु 740
खाद्य सामग्री पर खर्च = 2 x 740 = रु 1480
तथा अन्य मदों पर खर्च = 5 x 740 = रु 3700
खाद्य सामग्री के मूल्यों में वृद्धि के बाद मूल्य = 1480 + 1480 का 10%
= 1480 + 1480 x (10/100 ) = 1480 + 148 = रु 1628
अन्य मदों के मूल्यों में वृद्धि के बाद मूल्य = 3700 + 3700 का 15%
= 3700 + 3700 x 3/20 = 3700 + 555 = रु 4255
∴ व्यक्ति के वेतन में वृद्धि =रु ( 1628 + 4255 ) - 5180
= ( 5883 - 5180 ) = रु 703
अतः व्यक्ति के वेतन में वृद्धि = रु 703 होगी।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.