मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. किसी प्रतियोगी परीक्षा में 60% पुरुष और 40% महिला परीक्षार्थी थे। 70% पुरुष और 75% महिला प्रतियोगियों ने अर्हक परीक्षण में सफल होकर अंतिम परीक्षण में भाग लिया , जिसमे से 80% पुरुष और 70% महिलाएं सफल रहीं।
    निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
    1. महिलाओं में सफलता दर उच्चतर है
    2. समग्र सफलता दर 50% से नीचे है
    3. महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिक संख्या में सफल रहे
    4. उपरोक्त ( a ) और ( b ) दोनों सही हैं
सही विकल्प: C

माना कुल प्रतियोगियों की संख्या 100 है , जिनमे से 60 पुरुष है और शेष 40 स्त्रियां हैं।
अर्हक परीक्षण में सफल होने वाले पुरुषों की संख्या = 70 का 60% = 70 x 60/100 = 42
अर्हक परीक्षण में सफल होने वाली स्त्रियों की संख्या = 40 का 75% = 40 x 75/100 = 40 x 3/4 = 30
अंतिम परीक्षण में सफल होने वाले पुरुषों की संख्या = 42 का 80% = 42 x 4/5 = 8.4 x 4 = 33.6
अंतिम परीक्षण में सफल होने वाली स्त्रियों की संख्या = 30 का 70% = 30 x 70/100 = 21
इस प्रकार , महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिक संख्या में सफल रहे।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.