-
दो वस्तुओं का कुल क्रय मूल्य रु 2400 है। यदि पहली वस्तु को 20% हानि पर तथा दूसरी को 20% लाभ पर बेचा जाए , तो दोनों वस्तुओं के विक्रय मूल्य में 4 : 3 का अनुपात होगा। पहली वस्तु का क्रय मूल्य क्या है ?
-
- रु 1600
- रु 800
- रु 1200
- रु 1000
सही विकल्प: A
माना पहली वस्तु का क्रय मूल्य = रु S
∴ दूसरी वस्तु का क्रय मूल्य = रु ( 2400 - S )
पहली वस्तु का विक्रय मूल्य SP1 = CP [ ( 100 - L % )/100 ]
= S [ ( 100 - 20 )/100 ]
= S [ 80/100 ] = रु 4S/5
तथा दूसरी वस्तु का विक्रय मूल्य SP2 = CP [ ( 100 + P % )/100 ]
= ( 2400 - S ) [ ( 100 + 20 )/100 ]
= ( 2400 - S ) [ 120/100 ] = ( 2400 - S ) x 6/5
= रु ( 2880 - 6S/5 )
प्रश्नानुसार , ( SP )1/( SP )2 = ( 4/3 )
⇒ ( 4S/5 )/( 2880 - 6S/5 ) = ( 4/3 )
⇒ ( 3S/5 ) = ( 2880 - 6S/5 )
⇒ 3S/5 + 6S/5 = 2880
⇒ 9S/5 = 2880
⇒ S = 2880 x 5/9 = 320 x 5 = रु 1600
अतः पहली वस्तु का क्रय मूल्य = रु 1600 होगा ।