-
एक बुक स्टोर वाला रु 5000 में कुछ किताबें खरीदता है। वह 1/2 भाग किताबें 20 % हानि पर बेचता है। और शेष किताबों को उसे कितने प्रतिशत लाभ पर बेचना चाहिए कि पूरे लेन देन में उसे न तो कोई हानि व न कोई लाभ हो ?
-
- 15%
- 20%
- 21%
- 42%
सही विकल्प: B
यहाँ , a = 1/2 तथा x = 20%
शेष किताबों के लिए ,
∴ प्रतिशत लाभ = [ ax/( 1 - a ) ] % ( फार्मूला से )
= [ { ( 1/2 ) x 20 }/( 1 - 1/2 ) ]
= [ 10/( 1/2 ) ] = 10 x 2 = 20%
वैकल्पिक विधि
कुल किताबो का क्रय मूल्य = रु 5000
1/2 भाग का क्रय मूल्य = 5000/2 = रु 2500
शेष 1/2 भाग किताबो का क्रय मूल्य = 5000 - 2500 = रु 2500
अब , माना 1/2 भाग को x % लाभ पर बेचने पर उसे न तो कोई हानि और न कोई लाभ होता है।
∴ 1/2 भाग पर हानि = 1/2 भाग पर लाभ
⇒ 2500 का 20% = 2500 का x%
⇒ 2500 x 20/100 = 2500 × x/100
⇒ x = 20%
अतः शेष किताबों को उसे 20% लाभ पर बेचना चाहिए क्योंकि पूरे लेन देन में उसे न तो कोई हानि व न कोई लाभ होगा।