-
कोई परीक्षार्थी एक परीक्षा में 484 अंक प्राप्त करता है और 11अंक से अनुत्तीर्ण हो जाता है। यदि उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 33 हो , तो महत्तम अंक कितने थे ?
-
- 1450
- 1500
- 1200
- 1545
- इनमे से कोई नहीं
सही विकल्प: B
माना महत्तम अंक = M
उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक = M का 33%
= 33M/100
तब प्रश्नानुसार , उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक = परीक्षार्थी को प्राप्त अंक + 11
⇒ 33M/100 = 484 + 11
⇒ 33M/100 = 495
⇒ 33M = 495 × 100
⇒ M = ( 495 × 100 )/33 = 1500
अतः महत्तम अंक = 1500