-
अरु को हिंदी , विज्ञान , गणित , अंग्रेजी व संस्कृत में मिलाकर 72% अंक मिले। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 थे। अरु को हिंदी में 80 , संस्कृत में 70 , गणित में 76 व अंग्रेजी में 65 अंक मिले , तो उसे विज्ञान में कुल कितने अंक मिले ?
-
- 72
- 69
- 59
- 71
- इनमे से कोई नहीं
सही विकल्प: B
अरु को प्राप्त अंक = कुल अंकों का 72%
= ( 5 x 100 ) का 72%
= 500 x 72/100 = 360
तथा चार विषयों में प्राप्त अंक = ( 80 + 70 + 76 + 65 ) = 291
∴ विज्ञान में प्राप्त अंक = 360 - 291 = 69
अतः अरु को विज्ञान में 69अंक प्राप्त होंगे।