मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. किसी वर्ष एक शहर की जनसंख्या 9000 थी। यदि अगले वर्ष पुरुषों की संख्या में 5% तथा महिलाओं की संख्या में 8% की वृद्धि हो , तो उसकी संख्या 9600 हो जाएगी। दिए गए वर्ष में पुरुष तथा महिलाओं की संख्याओं में अनुपात क्या था ?
    1. 4 : 5
    2. 5 : 4
    3. 2 : 3
    4. 3 : 2
सही विकल्प: A

माना पुरुषों की संख्या P है , तब
महिलाओं की संख्या = ( 9000 - P )
प्रश्नानुसार , P × ( 105/100 ) + ( 9000 - P ) × ( 108/100 ) = 9600
⇒ ( 105P/100 ) + 9720 - ( 108P/100 ) = 9600
⇒ ( -3P/100 ) + 9720 = 9600
⇒ 3P/100 = 9720 - 9600 = 120
⇒ P/100 = 40
⇒ P = 4000
पुरुषों की संख्या = 4000
महिलाओं की संख्या = ( 9000 - P ) = ( 9000 - 4000 ) = 5000
अनुपात = 4000/5000 = 4/5 = 4 : 5
अतः पुरुष तथा महिलाओं की संख्याओं में अनुपात 4 : 5 होगा |



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.