-
किसी कक्षा में 30 लड़कों की औसत आयु 15 वर्ष है। एक लड़के ने जिसकी आयु 20 वर्ष है , कक्षा छोड़ दी और उसके स्थान पर दो और लड़के कक्षा में आ गए , जिनकी आयु में 5 वर्ष का अंतर है। यदि सभी लड़कों की औसत आयु अब 15 वर्ष हो जाए , तो नए आने वाले लड़कों में से छोटे वाले लड़के की आयु है
-
- 20 वर्ष
- 15 वर्ष
- 10 वर्ष
- 8 वर्ष
सही विकल्प: B
कक्षा में 30 लड़कों की औसत आयु = 15वर्ष
कक्षा में लड़कों की कुल आयु योग = 15 x 30 = 450 वर्ष
माना छोटे वाले लड़के की आयु = P वर्ष
तथा बड़े वाले लड़के की आयु = ( P + 5 ) वर्ष
एक लड़के के छोड़कर जाने तथा दो नए लड़कों के आने के बाद सभी लड़कों की कुल आयु = 450 - 20 + P + ( P + 5 )
= 435 + 2P
∴ औसत = ( 435 + 2P )/31 ( क्योंकि अब कक्षा में लड़के हैं )
⇒ 15 = ( 435 + 2P )/31
⇒ 435 + 2P = 465
⇒ 2P = 465 - 435 = 30
⇒ P = 30/2 = 15
अतः छोटे वाले लड़के की आयु = 15 वर्ष