मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » प्रतिशत » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. पिछले वर्ष एक स्कूल में 610 लड़के थे। इस वर्ष यह संख्या 20% कम हो गई है। इस वर्ष स्कूल में कितनी लड़कियां हैं , यदि स्कूल में लड़कियों की संख्या कुल लड़कों की संख्या का 175% है ?
    1. 854
    2. 848
    3. 798
    4. 782
    5. इनमे से कोई नहीं
सही विकल्प: A

पिछले वर्ष स्कूल में कुल लड़कों की संख्या = 610
∴ इस वर्ष स्कूल में लड़कों की संख्या =610 - 610 का 20%
= 610 - 610 x 1/5 = 610 - 122 = 488
इस वर्ष स्कूल में लड़कियों की संख्या = इस वर्ष स्कूल में कुल लड़कों की संख्या का 175%
= 488 x ( 175/100 ) = 488 x ( 7/4 ) = 122 x 7 = 854
अतः इस वर्ष स्कूल में लड़कियों की संख्या 854 होगी।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.