मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » संख्या पद्धति » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

  1. विभाजन के एक प्रश्न में विभाजक, भागफल का 12 गुना तथा शेषफल का 5 गुना है। तदनुसार, यदि उसमें शेषफल 36 हो, तो भाज्य कितना होगा ?
    1. 2706
    2. 2796
    3. 2736
    4. 2826
सही विकल्प: C

प्रश्नानुसार, भाजक = 5 x शेषफल = 5 x 36 = 180
पुनः भाजक = 12 x भागफल
∴ 180 = 12 x भागफल
⇒ भागफल = 180 ÷12 = 15
∴ भाज्य = भाजक x भागफल + शेषफल
भाज्य = 180 x 15 + 36
भाज्य = 2700 +36 = 2736



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.