मुख्य पृष्ठ » प्रतियोगी गणित » साधारण एवं दशमलव भिन्न » प्रश्न

प्रतियोगी गणित

Direction: दिए गए प्रश्नों में प्रश्नचिन्ह ( ? ) के स्थान पर क्या आएगा ?

  1. नगर निगम के कार्यालय में 1/3 कर्मचारी महिलाएं हैं । इनमे से 1/2 महिलाएं विवाहित हैं तथा 1/3 विवाहित महिलाओं के बच्चे हैं । यदि 3/4 पुरुष विवाहित हों तथा 2/3 विवाहित पुरुषों के बच्चे हों , तो कुल कर्मचारियों के कितने भाग के बच्चे नहीं हैं ?
    1. 5/18
    2. 4/9
    3. 11/18
    4. 17/36
सही विकल्प: C

माना कुल कर्मचारियों की संख्या = Q
महिला कर्मचारियों की संख्या = Q/3
विवाहित महिलाओं की संख्या = ( 1/2 ) × Q/3 = Q/6
बच्चों वाली महिलाओं की संख्या = ( 1/3 ) × Q/6 = Q/18
∴ पुरुष कर्मचारियों की संख्या = Q - Q/3 = 2Q/3
विवाहित पुरुषों की संख्या = ( 3/4 ) × 2Q/3 = Q/2
बच्चों वाले पुरुषों की संख्या = ( 2/3 ) × Q/2 = Q/3
बच्चों वाले कुल कर्मचारियों की संख्या = Q/18 + Q/3 = ( Q + 6Q )/18 = 7Q/18
बिना बच्चों वाले कर्मचारियों की संख्या = Q - 7Q/18 = 11Q/18

अतः कुल कर्मचारियों के 11/18 भाग कर्मचारियों के बच्चे नहीं हैं |



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.