Direction: निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अंतिम वाक्यों में क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इसके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बांटकर (य),(र),(ल),(व) की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित कदम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।
-
(1) सामग्री के रूप में 'हर्डर' के समक्ष यात्रा-वृतांत और संस्कृत-साहित्य के प्रारंभिक अनुवाद थे।
(य) वह मानता था कि पूर्व ही वह स्थल है जहाँ भाषा विकसित हुई।
(र) युवा काल में जमकर उसने यात्रा-वृत्तान्त पढे थे।
(ल) पश्चिम के वर्ण-समूह पूर्ण के रूपांतरण है।
(व) वह भारतीय विचारों से पूर्णतया अभिभूत हो गया था।
(6) पूर्व से हस्तांतरित होने के कारण ही ग्रीक व्याकरण अपेक्षाकृत अधिक व्यवस्थित है।
-
- र व य ल
- र य ल व
- य ल व र
- व र य ल
- र व य ल
सही विकल्प: A
(1) सामग्री के रूप में 'हर्डर' के समक्ष यात्रा-वृतांत और संस्कृत-साहित्य के प्रारंभिक अनुवाद थे। (र) युवा काल में जमकर उसने यात्रा-वृत्तान्त पढे थे। (व) वह भारतीय विचारों से पूर्णतया अभिभूत हो गया था। (य) वह मानता था कि पूर्व ही वह स्थल है जहाँ भाषा विकसित हुई। (ल) पश्चिम के वर्ण-समूह पूर्ण के रूपांतरण है। (6) पूर्व से हस्तांतरित होने के कारण ही ग्रीक व्याकरण अपेक्षाकृत अधिक व्यवस्थित है।