Direction: निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अंतिम वाक्यों में क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इसके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बांटकर (य),(र),(ल),(व) की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित कदम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।
-
(1) आदिलशाही राज्य में अनेक लब्धप्रतिष्ठ कवि हुए हैं।
(य) इस काल का महत्व दक्खिनी हिंदी साहित्य में सर्वाधिक है।
(र) इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय इस काल के प्रमुख कवि थे।
(ल) आदिलशाही सुल्तानों ने स्वयं ही काव्य-रचना की थी।
(व) उनकी रचना 'नवरस' हिंदी साहित्य में अमूल्य निधि है।
(6) इनकी भाषा, छंद, अलंकार आदि रीतिकालीन कवियों की याद दिलाते हैं।
-
- व य र ल
- ल व य र
- य ल र व
- र व ल य
- व य र ल
सही विकल्प: C
(1) आदिलशाही राज्य में अनेक लब्धप्रतिष्ठ कवि हुए हैं। (य) इस काल का महत्व दक्खिनी हिंदी साहित्य में सर्वाधिक है। (ल) आदिलशाही सुल्तानों ने स्वयं ही काव्य-रचना की थी। (र) इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय इस काल के प्रमुख कवि थे। (व) उनकी रचना 'नवरस' हिंदी साहित्य में अमूल्य निधि है। (6) इनकी भाषा, छंद, अलंकार आदि रीतिकालीन कवियों की याद दिलाते हैं।