मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्यांशों को उचित क्रम में सजाना » प्रश्न

Direction: निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अंतिम वाक्यों में क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इसके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बांटकर (य),(र),(ल),(व) की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित कदम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।

  1. (1) दहेज प्रथा का जन्म पुरानी सामाजिक प्रथाओं में ढूंढा जा सकता है।
    (य) इसे नई गृहस्थी बसानी होती है।
    (र) विवाह के बाद लड़की एक नए घर में जाती है।
    (ल) अपना नया घोंसला बनाने में उसे अधिक असुविधा न हो इसलिए उसे कुछ उपहार देने का रिवाज था।
    (व) उपहार में उसे गृहस्थी में काम आने वाली वस्तुएं स्वेच्छा से दी जाती थीं, कोई बाध्यता नहीं होती थी।
    (6) पर धीरे-धीरे इसमें बुराइयां आती गई।
    1. र य ल व
    2. य र ल व
    3. र ल व य
    4. र व ल य
सही विकल्प: A

(1) दहेज प्रथा का जन्म पुरानी सामाजिक प्रथाओं में ढूंढा जा सकता है। (र) विवाह के बाद लड़की एक नए घर में जाती है। (य) इसे नई गृहस्थी बसानी होती है। (ल) अपना नया घोंसला बनाने में उसे अधिक असुविधा न हो इसलिए उसे कुछ उपहार देने का रिवाज था। (व) उपहार में उसे गृहस्थी में काम आने वाली वस्तुएं स्वेच्छा से दी जाती थीं, कोई बाध्यता नहीं होती थी। (6) पर धीरे-धीरे इसमें बुराइयां आती गई।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.