Direction: निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अंतिम वाक्यों में क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इसके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बांटकर (य),(र),(ल),(व) की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित कदम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।
-
(1) अशिक्षित व्यक्ति में ज्ञान एवं विवेक का समानतः अभाव होता है।
() अतः राज्य का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह अपने नागरिकों को शिक्षित करें।
(र) वह अपने अधिकारों को भी नहीं समझता और न ही अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक हो सकता है।
(ल) राज्य का लक्ष्य उत्तम नागरिकों का निर्माण करना है।
(व) उसे अपने हित-अहित का भी ज्ञान नहीं होता।
(6) शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो शरीर एवं मस्तिष्क का विकास कर सकने में समर्थ हो।
-
- व ल य र
- व र ल य
- व य ल र
- य ल र व
- व ल य र
सही विकल्प: B
(1) अशिक्षित व्यक्ति में ज्ञान एवं विवेक का समानतः अभाव होता है। (व) उसे अपने हित-अहित का भी ज्ञान नहीं होता। (र) वह अपने अधिकारों को भी नहीं समझता और न ही अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक हो सकता है। (ल) राज्य का लक्ष्य उत्तम नागरिकों का निर्माण करना है। (य) अतः राज्य का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह अपने नागरिकों को शिक्षित करें। (6) शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो शरीर एवं मस्तिष्क का विकास कर सकने में समर्थ हो।