मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्यांशों को उचित क्रम में सजाना » प्रश्न

Direction: निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अनुच्छेदों के पहले और अंतिम वाक्यों में क्रमशः (1) और (6) की संज्ञा दी गई है। इसके मध्यवर्ती वाक्यों को चार भागों में बांटकर (य),(र),(ल),(व) की संज्ञा दी गई है। ये चारों वाक्य व्यवस्थित क्रम में नहीं है। इन्हें ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित कदम चुनिए, जिससे सही अनुच्छेद का निर्माण हो।

  1. (य) उन्होंने जो कुछ कहा उसे स्वयं व्यवहार में लाने का प्रयत्न किया।
    (र) बीसवीं शताब्दी के इस पूर्वार्द्ध में महात्मा गांधी का उदय भारतीय गगन पर सूर्य के समान हुआ।
    (ल) इसी कारण भारतीय जीवन को वे अत्यधिक प्रभावित कर सके थे।
    (व) उन्होंने अपने जीवन काल में एक दार्शनिक की भांति केवल कुछ विचारों का या किसी दर्शन का प्रतिपादन मात्र नहीं किया।
    1. र व य ल
    2. र ल य व
    3. र य ल व
    4. य र ल व
सही विकल्प: A

(र) बीसवीं शताब्दी के इस पूर्वार्द्ध में महात्मा गांधी का उदय भारतीय गगन पर सूर्य के समान हुआ। (व) उन्होंने अपने जीवन काल में एक दार्शनिक की भांति केवल कुछ विचारों का या किसी दर्शन का प्रतिपादन मात्र नहीं किया। (य) उन्होंने जो कुछ कहा उसे स्वयं व्यवहार में लाने का प्रयत्न किया। (ल) इसी कारण भारतीय जीवन को वे अत्यधिक प्रभावित कर सके थे।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.