Direction: निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में दिए गए शब्द में प्रयुक्त संधि के प्रकार का चयन उसके निचे दिए गए विकल्पों में से कीजिए :
-
' मनोहर ' शब्द में संधि है
-
- स्वर संधि
- विसर्ग संधि
- व्यंजन संधि
- दीर्घ संधि
सही विकल्प: B
' मनोहर ' शब्द में विसर्ग संधि है। यदि विसर्ग के पहले ' अ ' स्वर और आगे ' अ ' अथवा कोई सघोष व्यंजन ( किसी वर्ग का तीसरा, चौथा, पाँचवा, वर्ण ) अथवा य, र, ल, व, ह में से कोई वर्ण हो तो ' अ ' और विसर्ग (अः ) के बदले ' ओ ' हो जाता है। जैसे :
मनः + योग = मनोयोग
तमः + गुण = तमोगुण
मनः + रथ = मनोरथ
मनः + बल = मनोबल
अधः + गति = अधोगति
यशः + दा = यशोदा