मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » अपठित गधांश » प्रश्न

Direction: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्न संख्या 282 से 284 तक के प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प के आधार पर दीजिए-

प्रत्येक मनुष्य अपने तरीके से जीवन जीता है लेकिन जीवन तीन तरह का होता है- पहला परोपकारी जीवन, दूसरा सामान्य जीवन, और तीसरा अपकारी जीवन। इन्हें उत्तम, माध्यम अधम भी कहा जाता है। जो व्यक्ति उत्तम जीवन जीता है उसका जीवन दूसरों की भलाई के लिए होता है उसके कार्यों से समाज में सुख ऐश्वर्य एवं प्रगति की पढोत्तरी होती है। सामान्य जीवन वह होता है जो परंपरा के आधार पर चलता है, कोई बहुत ऊँची समाजोत्थान की भावना नहीं होती। अपकारी जीवन को राक्षसी जीवन कहा जाता है। इस तरह के जीवन से समाज में सभी तरह की समस्याएँ पैदा होती है। यदि हम इस धरती पर समस्याओं को कम करना चाहते हैं तो हमें परोपकारी जीवन जीना चाहिए। सभी के मन में सभी के प्रति प्रेम, दया, करुणा, अहिंसा, सत्य, ईमानदारी एवं सद्भावना होनी चाहिए। जब तक हमारे मन से स्वार्थ की भावना नहीं हटेगी तब तक हम उत्तम जीवन अर्थात् परोपकारी जीवन जीने में सफल नहीं हो सकते। हमें ' स्व ' के लिए न जी कर ' पर ' हेतु जीना चाहिए।

  1. धरती को सभी समस्याओं से मुक्त करवाने के लिए क्या करना चाहिए ?
    1. हमें परोपकारी जीवन जीना होगा।
    2. सभी के मन में सभी के प्रति प्रेम, दया, करुणा, अहिंसा, सत्य एवं सद्भावना की प्रवृत्ति होना चाहिए।
    3. मनुष्य को ' पर ' हेतु जीना चाहिए।
    4. दिए गए सभी।
सही विकल्प: D

धरती को सभी समस्याओं से मुक्त करवाने के लिए निम्न कार्य करना चाहिए :
हमें परोपकारी जीवन जीना होगा।
सभी के मन में सभी के प्रति प्रेम, दया, करुणा, अहिंसा, सत्य एवं सद्भावना की प्रवृत्ति होना चाहिए।
मनुष्य को ' पर ' हेतु जीना चाहिए।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.