मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्यांशों को उचित क्रम में सजाना » प्रश्न

Direction: नीचे (A), (B), (C), (D) और (E) में पांच कथन दिए गए हैं। इन्हें इस तरह क्रमबद्ध कीजिए कि उनसे एक अर्थपूर्ण परिच्छेद बन जाए। फिर उसके बाद दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(A) सुनते ही सियार बोला - औरों का तो एक, किंतु आपके अठारह अंग टेढ़े हैं।
(B) एक बार एक स्थान पर हाथी, बाघ, तोता, कुत्ता, बकुला, ऊंट आदि पशु-पक्षी मिल गए।
(C) उदाहरण देते हुए वह बोला -हाथी की सूंड, कुत्ते की पूंछ, बाघ के नाखून, तोते की चोंच और बगुले की गर्दन टेढ़ी है।
(D) उत्साही ऊंट को अपना अपने ज्ञान का बहुत अभिमान था।
(E) उसने सभी प्राणियों को संबोधित करते हुए कहा - इस दुनिया में टेढ़े अंग वाले पशुओं की भरमार है।

  1. परिच्छेद का पहला भाग कौन-सा होगा ?
    1. A
    2. B
    3. C
    4. D
    5. E
सही विकल्प: B

परिच्छेद का पहला वाक्य - एक बार एक स्थान पर हाथी, बाघ, तोता, कुत्ता, बकुला, ऊंट आदि पशु-पक्षी मिल गए।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.