मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्यांशों को उचित क्रम में सजाना » प्रश्न

Direction: नीचे (A), (B), (C), (D), (E), (F) और(G) में सात वाक्य दिए गए हैं। (A) को पहले वाक्य में रखते हुए बाकी छह वाक्यों (B), (C), (D), (E), (F) और(G) को इस प्रकार व्यवस्थित कीजिए कि सातों वाक्यों का एक अर्थपूर्ण परिच्छेद बन जाए। फिर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(A) दरवाजे की घंटी बजी तो अमान तेजी से उठे, उधर रजिया भी किंचन से तुरंत बाहर निकाल आई।
(B) कोरियर से मिल लिफाफे पर उन्होंने एक नजर डाली।
(C) वे कोरियर वाले को निपटाने में लग गए और रजिया किचन में घुस गई।
(D) 'आसिफ ही होगा', कहते हुए उन्होंने दरवाजा खोला, पर सामने कोरियर वाले को खड़ा देख के सारे उत्साह पर पानी फिर गया।
(E) बैंक ने उनका खाता-विवरण भेजा था।
(F) तभी रजिया उन खूबसूरत प्याले में चाय लेकर आ गई जो उन्होंने विदेश से खरीदे थे।
(G) उसे बिना खोले ही उन्होंने सोफे के पास रखी तिपाई पर रख दिया और फिर से अखबार पढ़ने लगे।

  1. परिच्छेद का पाँचवां वाक्य कौन सा होगा ?
    1. D
    2. C
    3. E
    4. B
    5. G
सही विकल्प: C

बैंक ने उनका खाता-विवरण भेजा था।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.