मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्यांशों को उचित क्रम में सजाना » प्रश्न

Direction: नीचे (A), (B), (C), (D) और (E) में पाँच कथन दिए गए हैं। इन्हें इस तरह क्रमबद्ध कीजिए कि उनसे एक अर्थपूर्ण परिच्छेद बन जाए। फिर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(A) आपने ग्राम्य-जीवन की अनुभूति को ही उन्होंने अपनी रचनाओं में साकार किया है। 'गोदान' उपन्यास को पढ़ते हुए तो ऐसा लगता है मानो हम सच्ची घटनाओं का ब्यौरा पढ़ रहे हैं।
(B) गाँव में अपनी तरह के दोष थे, परंतु शहरों में अधिक दोष थे, जहाँ गाँवों में जनता सामाजिक रूढ़ियों में जकड़ी हुई थी वहीं शहरी जनता पाश्चात्य सभ्यता के कुप्रभावों से आक्रांत थी।
(C) प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में निम्न मध्य वर्ग का चित्रण अधिक किया है, इन कहानियों और उपन्यासों में अनेक पात्र गाँवों से संबंध रखते हैं।
(D) एक ओर अंध-विश्वास तथा आस्था थी तो दूसरी ओर कपट और अविश्वास, ये दोनों ही वातावरण दमघोटू थे।
(E) यद्यपि हमारे गांव अभाव से ग्रस्त थे, तो भी प्रेमचंद शहरी जीवन को श्रेष्ठ स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।

  1. परिच्छेद का अंतिम वाक्य कौन-सा होगा ?
    1. (A)
    2. (B)
    3. (C)
    4. (D)
    5. (E)
सही विकल्प: D

एक ओर अंध-विश्वास तथा आस्था थी तो दूसरी ओर कपट और अविश्वास, ये दोनों ही वातावरण दमघोटू थे।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.