Direction: निम्नलिखित प्रत्येक शब्द के लिए उसके निचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त समास चुनिए :
-
कर्मधारय समास का उदाहरण है :
-
- गगनचुम्बी
- पाठशाला
- श्वेतपत्र
- नीलकण्ठ
- गगनचुम्बी
सही विकल्प: C
ध्यातव्य है कि समास के कुछ उदाहरण कर्मधारय तथा बहुव्रीहि दोनों में समान रूप से पाए जाते हैं। इन दोनों का अंतर समझने के लिए इनके विग्रह पर ध्यान देना चाहिए। कर्मधारय समास में एक पद विशेषण या उपमान और दूसरा पद विशेष्य या उपमेय होता है। जैसे नीलकण्ठ में नील (विशेषण) और कण्ठ (निशेष्य)
तथा कमलनयन में कमल (उपमेय) और नयन (उपमान)। परन्तु बहुव्रीहि समास में समस्त पद ही किसी संज्ञा के विशेषण का कार्य करता है तथा दोनों के अर्थो से अलग अर्थ प्रकट करता है। अतः जहाँ दोनों में से कोई पद प्रधान नहीं होता तथा दोनों पदों से भिन्न कोई तीसरा अर्थ निकलता है , वहाँ बहुव्रीहि समास तथा जहाँ पर एक पद दूसरे का विशेषण या उपमान हो तो कर्मधारय समास होता है। जैसे - लम्बोदर - लम्बा है उदार जिसका अर्थात् गणेश (बहुव्रीहि) नीलकण्ठ - नीला जय जो कण्ठ (कर्मधारय), नीला कण्ठ है जिसका अर्थात् शिव (बहुव्रीहि) आदि।