-
इनमें व्याकरण शुद्ध वाक्य है :
-
- मैंने किताब पढ़ी
- मैं किताब पढ़ा
- मैं किताब पढ़े
- मैंने किताब पढता है
- मैंने किताब पढ़ी
सही विकल्प: A
भूतकाल में सकर्मक क्रिया होने पर कर्ता के साथ ' ने ' परसर्ग कारक-चिन्ह लगता है तथा अकर्मक क्रिया होने पर नहीं लगता। वाक्य में कर्ता के अनुसार क्रिया होनी चाहिए। जैसे-सीता भात खायी का शुद्ध प्रयोग है- सीता ने भात खाया। , मैं किताब पढ़ा हूँ का शुद्ध प्रयोग है- मैंने किताब पढ़ी है।