मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » वाक्य के अशुध्द भाग का चयन करना » प्रश्न
  1. निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य अशुद्ध है :
    1. काशी सदैव से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रहा है।
    2. गाँधीजी का चरखा चलाना ' स्वदेशी ' का प्रतीक था।
    3. वन-जीवन के कष्टों का भय भी सीता को राम के अनुगमन से रोक नहीं सका।
    4. अपनी कुशल रणनीति से शिवाजी ने विपक्षियों के छक्के छुड़ा दिए थे।
सही विकल्प: A

' काशी ' स्त्रीलिंग शब्द है अतः ' रहा है। ' के स्थान पर ' रही है। ' होगा। शुद्ध वाक्य होगा- काशी सदैव से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रही है।



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.