मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » अपठित गधांश » प्रश्न

Direction: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें ।

समय बहुत मूल्यवान है समय किसी के लिए रुकता नहीं है। संसार में वह व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है जो समय का सही उपयोग करता है। विद्यार्थी को गृह कार्य दिया जाता है। कुछ विद्यार्थी नित्य का कार्य पूरा कर लेते हैं। कुछ आराम से और अगले दिन करते हैं। कुछ अपना समय बेकार की बातें बनाने में बिताते हैं। गृह कार्य पर ध्यान नहीं देते। इसका परिणाम होता है कि वे शिक्षा में पिछड़ जाते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते। नित्य अपना काम पूरा करने वाले उत्तीर्ण होते हैं। अतः समय के सदुपयोग का महत्व समझो और समय का सही उपयोग करो। सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।

  1. समय को मूल्यवान क्यों माना जाता है ?
    1. समय की जीवन में उपयोगिता के कारण
    2. सफलता का आधार होने के कारण
    3. उपर्युक्त दोनों
    4. उपर्युक्त कोई नहीं
सही विकल्प: C

NA



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.