Direction: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिये।
हमारे देश में एक राजा थे। उनका नाम पांडू था। पांडू के पांच पुत्र थे जिन्हें पांडव कहते हैं। इनके नाम थे युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव।
पाँचों राजकुमार गुरु द्रोणाचार्य से अस्त्र-शस्त्र चलाना सीखते थे। भीम गदा चलाने में बहुत कुशल थे और अर्जुन धनुष बाण चलाने में।
गुरु ने एक दिन पेड़ पर मिट्टी की चिड़िया टाँग दी। फिर राजकुमारों से चिड़िया की आँख पर बाण मारने को कहा। गुरु जी ने सभी शिष्यों को बुलाया और चिड़िया की ओर संकेत करते हुए पूछा - ' उधर देखो तुम्हें क्या दिखायी देता है ?'
अर्जुन के अलावा सभी राजकुमारों ने कहा- ' मुझे पेड़, चिड़िया दिखाई दे रहा है ' जब अर्जुन की बारी आया तो उसने कहा ' गुरुजी मुझे तो केवल चिड़िया की आँख दिखाई दे रहा है। '
जब गुरु जी ने सभी को बारी-बारी से बाण चलाने को कहा तो अर्जुन का निशाना ठीक लगा। बाकी भाइयों के निशाने चूक गये। जिसे केवल लक्ष्य दिखाई दे वही सफल होता है
-
पांडव ..................थे।
-
- तीन
- चार
- पाँच
- दो
सही विकल्प: C
पांडव पाँच थे- युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, और सहदेव।