मुख्य पृष्ठ » सामान्य हिन्दी » अपठित गधांश » प्रश्न

Direction: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

विज्ञान जहाँ एक अच्छा सेवक है वहीं यदि उसका सही तरह से प्रयोग नहीं किया जाए तो यह एक बुरा मालिक है। इस स्पर्धा के युग में विज्ञान ने मानव को दानव बना दिया है। अतः मनुष्य ने एटम बम बनाकर अपने ही विनाश को बुलावा दिया है। विज्ञान ने मनुष्य के श्रम को कम करके मानव के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न की है। आज मनुष्य विज्ञान का दास होकर रह गया है। आज विज्ञान के विनाशकारी अविष्कार विश्व शांति के लिए खतरा बन गया है। वैज्ञानिक उन्नति ने आज हमारे वातावरण को बहुत प्रदूषित कर दिया है। आज विज्ञान हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इन सब बातों के होते हुए भी हम विज्ञान की उपयोगिता को भुला नहीं सकते हैं। विज्ञान के साथ बुद्धि और विवेक का विकास आवश्यक है। वैज्ञानिकों को मानव कल्याण करने वाले अविष्कार करने चाहिए।

  1. गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक निम्नलिखित में क्या होगा ?
    1. विज्ञान और मानव
    2. विज्ञान और समाज
    3. विज्ञान-अभिशाप या वरदान
    4. विज्ञान की महिमा
सही विकल्प: C

NA



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.