Direction: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें :
हम परोपकार कई प्रकार से कर सकते हैं। हम धन के बल पर दूसरों का हित कर सकते हैं। भूखे को रोटी खिला सकते हैं। नंगे को तन ढकने के लिए वस्त्र दे सकते हैं। अनपढ़ों के लिए शिक्षा का प्रबंध कर सकते हैं। जलापूर्ति के लिए कुएँ खुदवा सकते हैं। धर्मशालाएँ बनवा सकते हैं। गरीबों के उपचार के लिए औषधालय खुलवा सकते हैं। यदि हम प्रभु की कृपा से धन से वंचित है तो तन मन से भी दूसरों की भलाई कर सकते हैं।अशिक्षितों को शिक्षा का दान दे सकते हैं। वास्तव में देखा जाए तो यही सच्चा दान है इससे मानव अपने और परिवार के लिए कुछ सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा अर्जित धन से बच्चों का पेट पाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शारीरिक शक्ति द्वारा भी परोपकार किया जा सकता है। भूले-भटकों को राह दिखला सकते हैं। प्यासे को पानी पिला सकते हैं। अबलाओं की रक्षा करता हैं।
-
हम परोपकार निम्न में से कैसे कर सकते है ?
-
- शारीरिक शक्ति द्वारा
- धन द्वारा
- तन तथा मन से
- उपर्युक्त सभी द्वारा
- शारीरिक शक्ति द्वारा
सही विकल्प: D
NA