मुख्य पृष्ठ » विश्व का भूगोल » जलवायु विज्ञान » प्रश्न
  1. निम्न कथनों का अध्ययन करें यह शीतोष्ण चक्रवात के सम्बन्ध में कहे गए हैं
    1. अपनी प्रारम्भिक अवस्था में चक्रवात एक दुर्बल विक्षोभ के रूप में वाताग्री क्षेत्र में जहाँ ध्रुवीय ठण्डी हवा दक्षिण से आने वाली गर्म हवा से मिलती है, विकसित होता है।
    2. इसके बाद इन दो वायुराशियों के टकराव के परिणामस्वरूप गर्म हवा ऊपर उठती है तथा निम्न दाबीय केन्द्र के समीप चक्रवातीय घूर्णन प्रारम्भ होता है। शीत एवं उष्ण वाताग्र इस केन्द्र से सम्बन्धित होते हैं।
    3. इसके मध्य चरण में तूफान तीव्र हो जाता है तथा तूफान के केन्द्र में दाब घट जाती है। निम्न दाब केन्द्र के दक्षिण की गर्म हवा तथा दो वाताग्रों के मध्य का भाग उष्ण वृत्तांश (वार्म सेक्टर) कहलाता है। शीत वाताग्र प्रायः पृथ्वी की सतह पर गर्म वाताग्र से ज्यादा तीव्र गति से चलता है।
    1. 1 और 2 सही हैं
    2. 2 और 3 सही हैं
    3. 1 और 3 सही हैं
    4. 1, 2 और 3 सही हैं
सही विकल्प: D

NA



एडमिन के अप्रूवल के बाद आपका कमेंट दिखाया जायेगा.